शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर करें इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन, हड्डियां बनेंगी मजबूत

What Herbs Are High in Calcium: अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का होना बहुत जरूरी होता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है, उन्हें कमजोर होने से बचाता है। इसके अलावा कैल्शियम दांतों के लिए भी जरूरी होता है। कैल्शियम हड्डियों के कमजोर होने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। अधिकतर लोग कैल्शियम लेने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं। आप चाहें तो शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कुछ जड़ी-बूटियों का सेवन भी कर सकते हैं।

गुग्गुल :-

गुग्गुल एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आप गुग्गुल का सेवन कर सकते हैं। 250 मिग्रा. गुग्गुल में करीब 2 ग्राम कैल्शियम होता है। आयुर्वेद में जोड़ों में दर्द होने पर अक्सर गुग्गुल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

गिलोय :-

आयुर्वेद में गिलोय का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। गिलोय कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीशियम का बेहतर सोर्स होता है। गिलोय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, साथ ही हड्डियां भी मजबूत बनाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आप गिलोय का काढ़ा, गिलोय जूस या फिर गिलोय चूर्ण ले सकते हैं।

तुलसी :-

ताजा या सूखा तुलसी भी कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है। 1 चम्मच तुलसी में करीब 42 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसलिए अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं। तुलसी में कैल्शियम के अलावा अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

अजवाइन के बीज :-

अजवाइन भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अजवाइन के बीज में कैल्शियम भरपूर होता है। 1 चम्मच अजवाइन के बीज में 115 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। आप अजवाइन के बीजों का उपयोग सूप आदि में कर सकते हैं। इसके अलावा सौंफ, जीरा और धनिया के बीज में भी कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने आहार में इन बीजों को शामिल कर सकते हैं।

इसके अलावा सूखे अजवाइन के फूल और डिल भी कैल्शियम के लिए बेस्ट जड़ी-बूटी है। प्रति चम्मच सूखे अजवाइन के फूल में करीब 45 मिग्रा कैल्शियम होता है। आप ग्रिल्ड फिश, भुनी हुई सब्जियों इसकी गार्निशिंग कर सकते हैं।

दालचीनी :-

आयुर्वेद में दालचीनी को काफी फायदेमंद माना गया है। दालचीनी के उपयोग से कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं। एक चम्मच दालचीनी में करीब 78 मिग्रा कैल्शियम होता है। आप दालचीनी पानी, दालचीनी काढ़ा पी सकते हैं।

अगर आपको भी हड्डियों में दर्द रहता है या फिर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो आप इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer:- All information is provided on an as-is basis. The information, facts or opinions. appearing in the article do not reflect the views Our and Natural Hill Organic does not assume any responsibility or liability for the same.

 

Related Articles

पिप्पली के नियमित सेवन से दूर होता है गठिया का दर्द और पेट की सूजन

पिप्पली, जिसे वैज्ञानिक रूप से पाइपर लोंगम के नाम से जाना जाता है, यह एक मसाला है जो आयुर्वेद और सिद्ध चिकित्सा सहित भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपराओं में गहराई से मौजूद है। इसे अक्सर “मसालों का राजा” माना जाता है, जो ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। अपने शक्तिशाली औषधीय गुणों से लेकर […]
Read more

neem powder

    SomSanjeevani Neem powder 100% pure herbs picked from the pristine forest of Madhya Pradesh. There is no doubt that Neem Powder is one of the most useful herbs in the world. SomSanjeevani Neem Powder is considered to be a panacea for many other health problems beside problems related to hair, skin and gum. […]
Read more

सफेद बालों को इन घरेलू नुस्खों से करें काला, डाई बनाने का जानें तरीका

लंबे घने काले बाल हम सभी को पसंद होते हैं। इसलिए कई सारे लोग इन्हें पार्लर जाकर कलर करवाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं, जो बालों को बाजार में मिलने वाली डाई से काला करते हैं। लेकिन कई बार इन डाई को लगाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही, त्वचा […]
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
ENQUIRY
close slider

    ENQUIRY




    ×

      ENQUIRY